फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः दरोगा को थप्पड़ मारने वाले हाईकोर्ट के वकील को जेल भेजा

विज्ञापन
आरोपी को बाइक पर ले जाती चीता पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रही दरोगा की जमकर किरकिरी
विज्ञापन

एक बाइक पर तीन पुलिस वालों का फोटो वायरल

रिठौरा। पत्नी के सामने बदसलूकी करने पर दरोगा को थप्पड़ मारने के मामले में हाईकोर्ट के वकील को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। दरोगा की कार्यप्रणाली को लेकर सोशल मीडिया पर खासी हलचल है। वहीं चीता बाइक पर तीन सिपाहियों के घूमने का फोटो भी वायरल हुआ है, इसे लेकर लोग पुलिस पर तंज कस रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रिछौला चौधरी निवासी हाईकोर्ट के वकील रामचरन अपनी गर्भवती पत्नी को दवा दिलाने बरेली जा रहे थे, तभी चेकिंग के दौरान उनकी रिठौरा चौकी प्रभारी पवन सिंह से मारपीट हो गई। पुलिस की ओर से रिपोर्ट कराई गई कि रामसरन खुद को हाईकोर्ट का वकील बताकर दबंगई दिखाने लगे और चौकी प्रभारी को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने वकील को हिरासत में लेकर जांच चौकी प्रभारी सेंथल को सौंप दिया। शनिवार को वकील का मेडीकल परीक्षण कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर, क्षेत्र के वकील शरद सक्सेना, यतेंद्र गंगवार, सुखेदव गंगवार, नितेश उपाध्याय, शंकर कुमार सक्सेना आदि ने सोशल मीडिया पर दरोगा पर निशाना साधा है। लोगों को बेवजह परेशान करने के साथ ही उन पर वकीलों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। शनिवार को क्षेत्र में एक बाइक पर तीन सिपाहियों के घूमने का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस पर लोगों ने तंज कसा है कि कानून तोड़ने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें