फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कारनामा वायरल: जांचे नहीं गए हजारों संदिग्ध कोरोना सैंपल, पैर से कुचलने के बाद फेंका

Tue, 14 Dec 2021 09:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

एक वायरल वीडियो में यह बात सामने आ रही है कि, उन सैंपलों को जांच के बजाय पांव से कुचलकर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
बरेली में संदिग्ध कोरोना सैंपल को बिना जांच के ही तोड़कर फेंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अव्यस्थाओं का रिकॉर्ड बना रहे स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा वायरल हुआ है। पिछले माह 18 और 26 नवंबर को 300 बेड वाले कोविड चिकित्सालय के स्टोर रूम में बड़े पैमाने पर कोरोना संदिग्ध हजारों मरीजों के सैंपल बंद मिले थे।

विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन इन सैंपलों को जांच के लिए भेजने का दावा किया था। लेकिन अब सच्चाई कुछ और ही सामने आई है। एक वायरल वीडियो में यह बात सामने आ रही है कि, उन सैंपलों को जांच के बजाय पांव से कुचलकर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


उसके बाद उनके टुकड़ों को बोरियों में भरकर कचरे में फेंक दिया गया। इसका वीडियो अब वायरल हो गया है और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें