बरेली में अव्यस्थाओं का रिकॉर्ड बना रहे स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा वायरल हुआ है। पिछले माह 18 और 26 नवंबर को 300 बेड वाले कोविड चिकित्सालय के स्टोर रूम में बड़े पैमाने पर कोरोना संदिग्ध हजारों मरीजों के सैंपल बंद मिले थे।
विज्ञापन
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन इन सैंपलों को जांच के लिए भेजने का दावा किया था। लेकिन अब सच्चाई कुछ और ही सामने आई है। एक वायरल वीडियो में यह बात सामने आ रही है कि, उन सैंपलों को जांच के बजाय पांव से कुचलकर नष्ट कर दिया गया।