फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब बरेली जीआरपी ढूंढेगी डीआरएम की बेटी के जूते, 20 दिन पहले ट्रेन से हुए थे चोरी

Fri, 27 Jan 2023 07:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

लखनऊ मेल में डीआरएम की बेटी के चोरी हुए जूते अब तक नहीं मिले हैं। इस मामले में ओडिशा के संबलपुर में दर्ज कराई एफआईआर बरेली ट्रांसफर कर दी गई है। अब बरेली जीआरपी मामले की जांच करेगी।  
विज्ञापन
थान जीआरपी बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी रेलवे संबलपुर रेल डिवीजन के डीआरएम की बेटी के जूते चोरी होने के मामले में जांच अब बरेली जीआरपी करेगी। संबलपुर जीआरपी ने एफआईआर बरेली जीआरपी को ट्रांसफर कर दी है। डीआरएम की बेटी के जूते 20 दिन पहले बरेली जंक्शन पर ट्रेन से चोरी हुए थे। मामले में एफआईआर संबलपुर जीआरपी थाने में दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


Bareilly News: प्रेमिका को मनाने कार लेकर आया चाट वाला, मचा अपहरण का शोर, मोमोज खाते मिले दोनों

ओडिशा के संबलपुर रेल डिवीजन के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी सिंह चार जनवरी को दिल्ली से लखनऊ जा रही थीं। वह लखनऊ मेल में थीं। उनकी बर्थ के पास एक अन्य महिला भी बैठी थी। ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची तो मानवी के जूते चोरी हो गए। जूते चोरी होने के मामले में एफआईआर संबलपुर जीआरपी में दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Bareilly News: प्रेमी ने पति से कराया तलाक, फिर प्रेमिका से निकाह कर दीं यातनाएं, कई बार सिगरेट से जलाया

घटना स्थल बरेली जंक्शन था। ऐसे में एफआईआर को बरेली जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है। अब जूते चोरी होने के मामले में जांच बरेली जीआरपी करेगी। चूंकि मामला रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी से जुड़ा हुआ है तो जीआरपी अधिकारी टेंशन में हैं। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें