फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Next Patient Please: डॉक्टर और मरीज के रिश्तों की कहानी है ‘नेक्स्ट पेशेंट प्लीज', विश्व पुस्तक मेला में शामिल

Mon, 27 Feb 2023 06:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

लेखक डॉ. बृजेश्वर बताते हैं कि यह किताब ट्रामा सर्जन और उसके मरीजों के बीच बनने वाले अनूठे रिश्तों की सच्ची कहानियों पर आधारित है। 
विज्ञापन
डॉ. बृजेश्वर सिंह ने लिखी है नेक्स्ट पेशेंट प्लीज पुस्तक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के वरिष्ठ ट्रॉमा सर्जन, नाटककार और लेखक डॉ. बृजेश्वर सिंह की दूसरी किताब नेक्स्ट पेशेंट प्लीज को विश्व पुस्तक मेला 2023 में शामिल किया गया है। दो महीने में सबसे अधिक बिकने वाली किताबों की सूची में शामिल होकर इसने बेस्ट सेलर लिस्ट में अपना स्थान बनाया था।

विज्ञापन


डॉ. बृजेश्वर बताते हैं कि यह किताब ट्रामा सर्जन और उसके मरीजों के बीच बनने वाले अनूठे रिश्तों की सच्ची कहानियों पर आधारित है। किताब यह भी बताती है कि कई साहसी मरीज हैं, जो डॉक्टरों के लिए प्रेरणादायक है। मरीज बड़ी से बड़ी बीमारी को आत्मविश्वास से हराने का माद्दा रखते हैं। 

विश्व पुस्तक मेले में एक स्टॉल पर ‘नेक्स्ट पेशेंट प्लीज' - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले डॉ. बृजेश्वर सिंह की किताब इन एंड आउट ऑफ थिएटर्स आ चुकी है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 25 फरवरी से पांच मार्च तक चलने वाले विश्व पुस्तक मेले के हाल नंबर पांच में इसे शामिल किया गया है। इसका विमोचन पिछले साल दिल्ली में हुआ था।
विज्ञापन

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेला 2023 में रूपा पब्लिकेशंस के स्टॉल पर 'नेक्स्ट पेशेंट प्लीज' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस किताब की 15 हजार से अधिक प्रतियां पहले दो महीनों के भीतर ही बिक गई थीं। अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर लोकप्रिय किताबों की सूची में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें