फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडल की टीम चयनित, ये खिलाड़ी हुए शामिल

Sat, 09 Nov 2024 04:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को मंडल स्तर की हॉकी टीम के लिए ट्रायल हुए। इसमें कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में जगह बनाई। 
विज्ञापन
महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में 18 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तर के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें बरेली से 12, पीलीभीत से 10, बदायूं से पांच, शाहजहांपुर से 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


टीम में लवन्या यादव, गौरी, सगुन, अंशिका, अंकिता गंगवार, प्रतिज्ञा गंगवार, रूचि, कमलेश, नेहा, भावना, वीना, अंशिका गोले, स्वाति, शिल्पी, खुशबू यादव, सिद्धि सागर का चयन किया गया। इसके साथ ही आरक्षित में अलीना व रागिनी चुनी गईं। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, शिल्पा, प्रगति सिंह, वीनू, कमल किशोर, अविनाश कुमार  आदि उपस्थित रहे।

22 नवंबर से होंगे चयन ट्रायल 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के चयन ट्रायल की तिथि संशोधित की गई है। अब जिला स्तर के चयन 18 की जगह 22 नवंबर को व मंडल स्तर के 19 की जगह 23 नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगे। प्रतियोगिता लखनऊ में 25 से 30 नवंबर तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला फुटबाल लीग 16 नवंबर से
बरेली डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन की ओर से जिला फुटबाल लीग का आयोजन 16 नवंबर से आईवीआरआई मैदान पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें इंटर स्कूल लीग प्रतियोगिता की घोषणा की जाएंगी। सचिव मून रॉबिंसन ने बताया कि इस दौरान जिला फुटबाल अंडर- 16 व 19 की टीमों का चयन भी होगा। यह टीमें इंटर रीजन स्टेट चैंपियनशिप में भेजी जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें