फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'पति से कराया तलाक, फिर खुद शादी से मुकरा', भाजपा नेता पर महिला पदाधिकारी का आरोप

Sat, 09 Nov 2024 03:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में महिला से बातचीत की अश्लील रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद भाजपा नेता अनीस अंसारी ने शुक्रवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। महिला ने एसएसपी से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
भाजपा नेता अनीस अंसारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद पर रहे अनीस अंसारी अपने ही संगठन की पदाधिकारी से विवाहेत्तर संबंध के मामले में फंस गए हैं। अनीस और महिला की बातचीत की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने से सियासी हलके में खलबली मची है। किरकिरी होने पर पार्टी ने अनीस अंसारी से इस्तीफा ले लिया है। शनिवार को महिला नेता अपने बच्चों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की। 

विज्ञापन


महिला ने एसएसपी को बताया कि उसकी गरीबी का फायदा उठाकर अनीस अंसारी ने उससे नजदीकी बनाई। उसे महानगर संगठन में ही बड़ा पद दिया और उसकी आर्थिक मदद की। इस बहाने अनीस अंसारी ने उसका शारीरिक शोषण किया। जब उसने अनीस से ऐतराज जताया तो अनीस ने कहा कि अपने पति से तलाक ले लो तो तुमसे निकाह कर लूंगा। अनीस के चक्कर में उसने अपने पति से भी तलाक ले लिया। 

संबंधित खबर- UP News: बरेली में भाजपा नेता अनीस अंसारी ने छोड़ा पद, महिला से बातचीत की अश्लील रिकॉर्डिंग हुई थी वायरल
विज्ञापन

 

भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग 
महिला का आरोप है कि अब अनीस ने निकाह के बजाय उस पर हनीट्रैप से वसूली का आरोप लगाकर रिपोर्ट करा दी है। महिला ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म करने के साथ ही अनीस अंसारी पर कार्रवाई कराने की मांग की। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। अनीस अंसारी ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि ऑडियो में आवाज उनकी नहीं है बल्कि एआई तकनीक से यह किया गया है।

अनीस के करीबियों पर कराई रिपोर्ट 
भाजपा नेता अनीस अंसारी महिला व उसके साथियों के खिलाफ हनीट्रैप से अवैध वसूली करने के आरोप में दो रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। अब महिला ने उनके करीबियों पर धमकाने की रिपोर्ट कराई है। महिला ने बारादरी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अनीस अंसारी के करीबी जावेद अंसारी और उसके साथी इरफान आदि ने उसे घर आकर धमकाया। अनीस ने उससे शादी का वादा किया है। जावेद अंसारी अनीस का खास है और वह उसकी शादी नहीं होने दे रहा है। वह जावेद के घर मदद मांगने गई तो उसने धक्के मारकर भगा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि जावेद उसके घर आया और धमकी दी कि इरफान ने अपने भतीजे अयान की कुछ साल पहले हत्या कर दी थी। इसी तरह इरफान उसके बच्चों की भी हत्या कर देगा। 
विज्ञापन

अनीस बोले- मदद करना गुनाह हो गया
आशियाना कॉलोनी निवासी भाजपा नेता अनीस अंसारी ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान सफाई दी है कि महिला उनकी पार्टी से जुड़ी है। गरीबी की वजह से उन्होंने उसकी आर्थिक मदद की। उसे पार्टी में भी जिम्मेदारी दी। अब वह अपने साथियों से मिलकर उनसे वसूली की कोशिश कर रही है। वायरल रही रिकॉर्डिंग पर उन्होंने कहा कि आवाज उनकी नहीं है बल्कि एआई तकनीक से हूबहू तैयार की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें