फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली की डेफ एथलीट रिदम शर्मा ने रचा इतिहास, मलयेशिया में जीते दो स्वर्ण पदक

Wed, 07 Oct 2026 05:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली की युवा एथलीट रिदम शर्मा ने मलयेशिया में चल रही एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में दोहरा स्वर्ण पदक जीता है। रिदम 400 मीटर व्यक्तिगत दौड़ स्पर्धा में पहला स्थान पाकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने 4*400 मीटर दौड़ में दूसरा पदक जीता।  
विज्ञापन
डेफ एथलीट रिदम शर्मा - फोटो : स्रोत- स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की युवा एथलीट रिदम शर्मा ने मलयेशिया के पेनांग में चल रही एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में मंगलवार को दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। सुनने और बोलने में असमर्थ रिदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोहरा स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला डेफ एथलीट बन गई हैं।

विज्ञापन


कोच अजय कश्यप के अनुसार, रिदम ने 400 मीटर व्यक्तिगत दौड़ स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने 4 x 400 मीटर रिले दौड़ में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रिदम ने बताया कि मैदान पर दो बार तिरंगा फहराया गया।

राष्ट्रगान गूंजने का वह क्षण भारतीय खेल इतिहास में अमर हो गया। रिदम 30 सितंबर को बरेली सेदिल्ली के लिए निकली थीं और दो अक्तूबर को मलयेशिया रवाना हुई थीं। वह इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। रिदम पहले भी वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खामोशी को बनाया ताकत 
रिदम के पिता अनुकाम शर्मा और मां पूनम शर्मा ने कहा कि बेटी ने अपनी शारीरिक सीमाओं को कभी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने अपनी खामोशी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाकर यह सफलता हासिल की है।

रिदम ने अपनी कामयाबी का श्रेय परिवार के साथ-साथ कोच अजय कश्यप और आरएसओ चंचल मिश्रा को दिया। पिता ने बताया कि बेटी की इस सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है। खेलप्रेमियों के लगातार फोन आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें