फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: करोड़ों की ठगी में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गिरफ्तार, मेरठ से पकड़कर लाई बरेली क्राइम ब्रांच

Tue, 15 Sep 2026 01:06 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

किसानों से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में बरेली क्राइम ब्रांच ने पूर्व राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद निवासी कश्यप पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर करीब 38 मामले दर्ज हैं। उसे मेरठ से पकड़ा गया और भोजीपुरा पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन
आरोपी पन्नालाल कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली समेत कई जिलों में होटल व फैक्टरी के नाम पर जमीन खरीद के बहाने किसानों से कई करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। प्रदेश भर के ठगों का एक बड़ा नेटवर्क इस धंधे में शामिल था। अब क्राइम ब्रांच ने ठगी के सरगना पन्नालाल कश्यप को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद के थाना नंदग्राम में गढ़ी का निवासी पन्नालाल कश्यप बसपा सरकार में वर्ष 2007 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहा है। 
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने उसकी तलाश में पहले गाजियाबाद में दबिश दी, वहां से वह चकमा देकर भाग निकला। फिर टीम ने उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया और बरेली ले आई। उसे भोजीपुरा थाना पुलिस को सौंपा गया है। यहां उसके खिलाफ दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कई अन्य मामलों में विवेचना में उसका नाम खुला है। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। 

यह भी पढ़ें- बरेली: डेढ़ साल नहीं ली सुध, पुलिस अफसरों का नाम लिया तो डेढ़ दिन में गुर्गे गिरफ्तार, गुलाटी अब तक फरार

 

एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को दी विवेचना
करीब तीन साल से पीड़ित किसान रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रहे थे। लगभग दो साल पहले तत्कालीन आईजी राकेश कुमार सिंह व मौजूदा एसएसपी अनुराग आर्य ने इस मामले में संज्ञान लेकर पीड़ितों की रिपोर्ट लिखवाना शुरू की। पुलिस के मुताबिक पन्नालाल के खिलाफ करीब 38 मामले जिले के अलग अलग थानों में दर्ज कराए गए। भोजीपुरा और मीरगंज में सर्वाधिक मामले दर्ज थे।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने पीड़ितों की सुनवाई न की तो एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को इन मामलों की विवेचना ट्रांसफर कर दी। तब से कार्रवाई में तेजी आई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पन्नालाल कश्यप की गिरफ्तारी की गई है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें