बरेली। लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बरेली में 15 सौ करोड़ का निवेश करने वाले 22 उद्यमी शामिल हुए। सेरेमनी में अदाणी ग्रुप की ओर से दिए गए प्रेजेंटेशन में गंगा एक्सप्रेस वे का रूटमैप दिखाने के साथ बताया गया कि लिंक रोड के जरिए बरेली भी इस एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा। यह प्रोजेक्ट यूपीसीडा तैयार कर रहा है। कहा गया कि यह एक्सप्रेस वे प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाएगा।
होटल कारोबारी सौरभ मेहरोत्रा ने बताया कि जीबीसी-3 की व्यवस्थाएं एतिहासिक रहीं। देश के नामचीन उद्योगपतियों ने प्रदेश के विकास के लिए कई परियोजनाओं का खाका पेश किया। अदाणी ग्रुप और आईआरपी द्वारा विकसित किए जा रहे गंगा एक्सप्रेस वे के प्रेजेंटेशन के दौरान बताया गया कि बिनावर (बदायूं) तक आईआरपी एक्सप्रेस वे बनाएगा। अदाणी ग्रुप बिनावर के आगे बरेली-बदायूं से गुजरने वाले एक्सप्रेस वे का निर्माण करेगा। इसे पीपीटी स्लाइड्स के जरिए दिखाया गया।
बरेली को एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। बिनावर तक बरेली-बदायूं रोड को फोरलेन से सिक्स लेन बनाया जाएगा। बिनावर में बरेली के ट्रैफिक की गंगा एक्सप्रेस-वे पर एंट्री के लिए रोटरी बनेगी। स्वागत बोर्ड भी लगेगा।
बताया गया कि बरेली से बिनावर की दूरी करीब 27 किमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर में 594 किमी लंबे छह लेन गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी थी जो 12 जिलों से गुजरेगा। इसमें बदायूूं का बिनावर शामिल है। बरेली-बदायूं फोरलेन एक्सप्रेस-वे को बिनावर में क्रॉस करेगा। इससे बरेली को जोड़ने वाली बरेली-बदायूं फोरलेन की बिनावर तक लिंक रोड भी सिक्स लेन होगी।
कलक्ट्रेट में हुआ जिला स्तरीय मिनी ग्राउंड सेरेमनी-3
सेरेमनी का कलेक्ट्रेट सभागार में सीधा प्रसारण हुआ। इसके साथ जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र बरेली के तत्वाधान में जिला स्तरीय मिनी ग्राउंड सेरेमनी-3 का भी आयोजन किया गया। यहां तीन करोड़ रुपये से कम का निवेश करने वाली 21 इकाइयों के उद्यमियों का सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि संतोष गंगवार ने निवेशकों से आयोजित कार्यक्रम के जरिए उद्योग जगत को एक नई प्रेरणा मिलने की बात कही। इस दौरान विधायक डीसी वर्मा, संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. एमपी आर्य, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, संयुक्त आयुक्त, उद्योग ऋषि रंजन गोयल समेत संगठनों के प्रतिनिधि, उद्यमी मौजूद रहे।
जल्द शुरू होंगे करीब एक हजार करोड़ के प्रोजेक्ट
एग्री एंड एलाइड श्रेणी में द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 232 करोड़, हुमा इंडस्ट्रीज ने 257.23 करोड़, के नंदी रिफाइनरी प्राइवेट लिमिटेड ने 27 करोड़, कबीर राइस इंडस्ट्रीज ने 146 करोड़, करीम इंडस्ट्रीज ने 134.51 करोड़, केल्विन नेचुरल मिंट ने 16.64 करोड़, सुपीरियर इंस्ट्रीज ने 80 करोड़ का निवेश किया है। डेयरी उद्योग में डीयूएसएस ने 80.3 करोड़, हेल्थकेयर श्रेणी में अंजनीनंदन प्रीमियर पैकेजिंग ने 12.39 करोड़, एमएसएमई श्रेणी में बॉयोनॉमिक आर्गेनिक एलएलपी ने 13 करोड़, जूही सन्स रमाडा इनकोर विंधम ने 22 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। प्रोजेक्ट का स्थलीय परीक्षण हो चुका है। सभी उद्यमी जीबीसी-3 लखनऊ में मौजूद रहे।
इन्होंने किया तीन करोड़ से ज्यादा का निवेश
हमदर्द इंडस्ट्रीज ने 8.49 करोड़, आरएमएस होटल एंड रिसोर्ट ने 55 करोड़, क्रिएशन बॉयोटेक ने 9.51, वाडीलाल इंडस्ट्रीज ने 9.25, दिव्यतत्व वेलनेस ने आठ, सनलाइट राइस इडस्ट्रीज ने 6.55, अमन राइस इंडस्ट्रीज ने 5.85, अल फलाह एग्रो इंडस्ट्रीज ने 4.62, एमएस इंडस्ट्रीज ने 4.56, जेएल फूड प्रोडक्ट्स ने 4.40, जीएसके ओवरसीज ने 3.93, नवभारत राइस इंडस्ट्रीज ने 3.39, सुभान इंडस्ट्रीज ने 3.33, एनआर इंडस्ट्रीज ने 3.65, छाबड़ा एसोसिएट्स 20, संतोष पॉलीफैब ने 9.19, शिवरतन फूड इंडस्ट्री ने 3.85, न्यू इंडिया ओवरसीज ने 3.17 करोड़ का निवेश किया है।
तीन करोड़ से कम निवेश करने वाली इकाईयां
हमदर्द इंडस्ट्रीज ने 2.89 करोड़, उस्मान राइस इंडस्ट्रीज ने 2.78, रवि इंडस्ट्रीज 2.78, श्री ऑयल एंड फैट्स ने 2.68, नजीर इंडस्ट्रीज ने 2.68, निर्मला गार्डन ने 2.55, एसए इंटरप्राईजेज ने 2.25, सुधा मेहरा ने 2.16, उमा शंकर ऐरन ने 2.15, अंजुमन राइस मिल ने 2.04, अख्तरी बेगम राइस मिल ने 2.02, यूनियन राइस मिल ने 1.99, सहारा राइस इंडस्ट्री ने 1.68, आरके ट्रेडर्स, ओपी एग्रो ऑयल्स ने 1.35, जेएलडी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने 1.30, नूरी राइस मिल 1.04, कुमार फुटवियर उद्योग ने एक, सिरमोर सोप एंड एलाइड ने एक, एचआर इंडस्ट्रीज ने 0.73, मां भगवती एग्रो फूड्स ने 0.65, प्राण वायु एग्री बिजनेस एंड रिसर्च ने 0.60 करोड़ का निवेश किया है।