फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में 8 साल बाद खुलेगा महिला छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में आठ साल से बंद पड़ा महिला छात्रावास जल्द ही खुलने वाला है। इसी क्रम में शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने छात्रावास का निरीक्षण किया। अब इसमें सुधार के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि बाहर से आने वाली छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वर्षों से बंद पड़े छात्रावास को फिर शुरू करने का फैसला लिया गया है। फिलहाल, पीएसी की एक बटालियन अस्थायी तौर पर इस भवन में रुकी हुई है, लेकिन इसे जल्द ही खाली करा लिया जाएगा। प्राचार्य ने उम्मीद जताई कि सभी औपचारिकताएं और मरम्मत का काम समय पर पूरा हो जाएगा और इसी शैक्षणिक सत्र से छात्रावास का संचालन शुरू हो जाएगा। इस छात्रावास में 100 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। यहां उनके लिए भोजन, सुरक्षा और पढ़ाई का उचित इंतजाम किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि छात्रावास खुलने से न केवल छात्राओं की कॉलेज में उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल भी मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें