स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रथम कट ऑफ मेरिट के छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कराने के बाद बरेली कालेज ने शनिवार को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी। इसकी काउंसलिंग सोमवार और मंगलवार को होगी। प्रवेश प्रभारी डॉ. पीके अग्रवाल ने बताया कि निर्धारित तिथि में काउंसलिंग में न आने वालों को एडमिशन नहीं दिया जा सकेगा।
सिर्फ 42 ही आए
प्रथम कट ऑफ लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं की तीन दिन चली काउंसलिंग में गैरहाजिर रहे 587 अभ्यर्थियों को एडमिशन के लिए बरेली कालेज ने शनिवार को अंतिम मौका दिया। इसमें सिर्फ 43 अभ्यर्थी ही दाखिला लेने आये। 544 अभ्यर्थियों ने इस मौके को भी छोड़ दिया। प्रवेश प्रभारी डॉ. अग्रवाल ने बताया कि अब इनको मौका नहीं दिया जाएगा।
दूसरा कट ऑफ
क्लास कट ऑफ
बीकाम 81.45 से 79.75
बीए 76.58 से 74.54
बीएससी (बायो) 82.11 से 79.88
बीएससी (मैथ) 87.21 से 84.52
बीकाम (आनर्स) 86.89 से 82.80