फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज : परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण बंद

विज्ञापन
bareilly college
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया बंद होने के बाद परास्नातक में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी गई है। परास्नातक कक्षाओं में उपलब्ध सीटों की तुलना में चूंकि करीब चार गुना ज्यादा आवेदन हुए हैं लिहाजा अब आगे पंजीकरण के लिए वेबसाइट खुलने की उम्मीद नहीं है। बड़ी तादाद में आवेदन होने से महाविद्यालयों को भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में सर्वाधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। महाविद्यालय प्रशासन के मुताबिक प्रत्येक पाठ्यक्रम में तीन से चार गुना तक आवेदन हुए हैं लिहाजा मेरिट तैयार करना मुश्किल हो गया है। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स के लिए तीन दिन पहले मेरिट इंडेक्स जारी कर दी गई। अब परास्नातक के अन्य पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट तैयार की जा रही है जो इसी हफ्ते जारी कर दी जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने पर मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी प्रवेश नहीं लेंगे तभी खाली सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। एक बार सीट भर जाने के बाद किसी भी आवेदन पर सुनवाई नहीं होगी।
प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि पहली बार स्नातक में बड़ी तादाद में आवेदन हुए थे। परास्नातक में प्रवेश के लिए उससे भी ज्यादा आवेदन मिले हैं। इसकी वजह से मेरिट निर्धारित करना बड़ी चुनौती है। अब तक करीब 3236 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इसके सापेक्ष 3181 विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई है। पंजीकरण बंद होने के साथ फीस जमा करने की प्रक्रिया भी स्थगित है। उन्होंने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में परास्नातक की करीब एक हजार सीटें हैं लेकिन आवेदन तीन गुना ज्यादा हुए हैं। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं की है, उन्हें आगे मौका मिलने की उम्मीद कम है। किन्हीं कारणों के चलते तीन गुना आवेदन के बावजूद अगर सीटें नहीं भरी गईं तभी फीस जमा करने से चूके विद्यार्थियों को मौका मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें