फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज खुला, कल से शुरू होंगी एमएससी की कक्षाएं

विज्ञापन
bareilly college
विज्ञापन
आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के बाद शिक्षक और कर्मचारी संगठन ने वापस ली थी हड़ताल
विज्ञापन

बरेली। बरेली कॉलेज में तीन दिनों तक चली हड़ताल के बाद बृहस्पतिवार से सभी शैक्षिक गतिविधियां सुचारु हो गईं हैं। कॉलेज निर्धारित समय पर खुला और आवेदन पत्र, फीस और प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के बाद छात्र कॉलेज पहुंचे। परिसर में हंगामे की आशंका के चलते चीता पुलिस लगातार गश्त करती रही। शुक्रवार से जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हो चुके हैं, उनमें पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों 13 और 18 अक्तूबर को बरेली कॉलेज में विद्यार्थी परिषद के छात्रनेताओं ने एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट, बदसलूकी का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया था। वहीं, कर्मचारियों ने भी छात्रों पर मारपीट, तोड़फोड़ समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। प्रकरण में कॉलेज प्रशासन द्वारा शिकायत किए जाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही थी। इसके बाद शिक्षक और कर्मचारी संगठन ने हड़ताल का निर्णय लिया था। तीन दिन तक हड़ताल जारी रही। विद्यार्थी कॉलेज पहुंचकर वापस लौट रहे थे। आखिरकार पुलिस को आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। जिसके बाद बृहस्पतिवार को हड़ताल समाप्त हुई और कार्य सुचारु शुरू हो गया। प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि जिन विभागों में प्रवेश पूरे हो गए हैं, वहां पर शिक्षण कार्य शुरू करने की तैयारी है। स्नातक, परास्नातक में शुक्रवार से कक्षाएं शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें