फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज: विश्वविद्यालय बनाने को मानव श्रंखला बनाकर जुटाएंगे समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन अब जनांदोलन का रूप लेता जा रहा है। 25 अगस्त को अपराह्न तीन बजे बरेली कॉलेज के पश्चिमी गेट पर कर्मचारी मानव शृंखला बनाएंगे। कर्मचारियों ने विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और कॉलेज से जुड़े रहे सभी लोगों से इस मुहिम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का दर्जा हासिल करने के लिए बरेली कॉलेज सभी मानक पूरे करता है। बावजूद इसके आठ सालों से कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर अटका हुआ है। इसे लेकर सिस्टम की उदासीनता के चलते कर्मचारियों ने बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के बैनर तले मोर्चा खोल रखा है। उम्मीद है कि सिस्टम भले ही खामोश हो मगर उनकी मुहिम को जनसमर्थन मिलेगा। शिक्षक, कॉलेज प्रशासन, अफसर और जनप्रतिनिधि जब इस मुहिम से जुड़ेंगे तो विश्वविद्यालय बनने की आस जरूर पूरी होेगी।
कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्र ने कॉलेज के पूर्व शिक्षकों और अधिकारियों से विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मुहिम से जुड़ने की अपील की है। उनका कहना है कि बरेली कॉलेज के विश्वविद्यालय बनने से हजारों विद्यार्थियों को लाभ होगा। कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षण कार्य आदि में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

हाथ से मिलेगा हाथ तभी बनेगी बात
युवा लोधी सभा ने बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के आंदोलन को समर्थन दिया है। सभा के अध्यक्ष गौरव राजपूत ने बताया कि सभी अर्हता पूरी करने वाले बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा हासिल न मिलना चिंताजनक है। यह जनप्रतिनिधियों समेत सिस्टम की भूमिका पर सवालिया निशान लगा रहा है। अस्थायी कर्मचारियों के आंदोलन में जनसहभागिता बढ़ाने के लिए ही मानव शृंखला बनाई जा रही है। उन्होंने शहर के लोगों से बरेली कॉलोज को विश्वविद्यालय बनवाने के लिए हाथ से हाथ मिलाने की अपील की है।
बरेली कॉलेज की ऐहतिहासिक विरासत से सभी परिचित हैं। विश्वविद्यालय बनने की अर्हता पूरी करने वाले कॉलेज को विश्वविद्यालय बनवाने के लिए सभी को आगे आना होगा। - दुर्गेश लोधी, महासचिव युवा लोधी सभा
--
बेहतर शैक्षिक संस्थान होने के साथ ही बरेली कॉलेज ने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई है। इसे विश्वविद्यालय का दर्जा मिलना गौरव की बात होगी। - गौरव राजपूत, अध्यक्ष, युवा लोधी सभा
--
25 मार्च को समिति के बैनर तले कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए मानव शृंखला बनाई जाएगी। लोगों से अपील है कि वे भी इसमें शामिल हों। - जितेंद्र मिश्र, अध्यक्ष, कर्मचारी कल्याण सेवा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें