फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामपाल मौर्य बने बरेली कॉलेज के चीफ प्राक्टर

Wed, 17 Aug 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज मैनेजमेंट के सचिव देवमूर्ति ने चीफ प्राक्टर को लेकर खड़ा संकट दूर करते हुए यह जिम्मेदारी अब हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. श्यामपाल मौर्य को दे दी है। चीफ प्राक्टर की कुर्सी पर ज्यादातर शिक्षक बैठने से इंकार कर रहे थे लेकिन डॉ. मौर्य ने खुद ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालने की इच्छा जताई। इसे स्वीकार करने के साथ ही मैनेजमेंट ने प्राक्टोरियल बोर्ड में उनके अनुभव को भी तवज्जो दी है। वह 16 साल से लगातार बोर्ड में सदस्य हैं। मंगलवार को उन्हें चीफ प्राक्टर बनाने का आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

महीने भर चीफ प्राक्टर रहे डॉ. एसी त्रिपाठी के पांच अगस्त को इस्तीफे के बाद से नए चीफ प्राक्टर को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी, क्योंकि कालेज प्रशासन जिससे भी चीफ प्राक्टर बनने को कहता, वही शिक्षक इंकार कर देता। नौ अगस्त को हुई बोर्ड ऑफ कंट्रोल की बैठक में कालेज मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष डीएम गौरव दयाल ने तत्काल किसी को जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए थे, इसलिए जैसे-तैसे समझाबुझाकर राजनीतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. डीआर यादव को राजी किया गया लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने इंकार कर दिया। ऐसे में अगले ही दिन उन्हें अग्रिम आदेश तक के लिए कार्यवाहक चीफ प्राक्टर बनाकर कार्य लिया जा रहा था। इसके साथ ही स्थायी व्यवस्था के लिए कुछ नामों पर विचार किया जाने लगा। कई ने मना कर दिया तो फिर डॉ. मौर्य का नाम फाइनल किया गया।
जरूरत पड़ी तो कड़े कदम उठाएंगे
नए चीफ प्राक्टर डॉ. श्यामपाल मौर्य का कहना है कि कॉलेज की बेहतरी और कैंपस में अनुशासन के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। जरूरत पड़ेगी तो कड़े कदम भी उठाए जाएंगे। इसके लिए नई रणनीति भी बनाई जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि कॉलेज में अनुशासन और व्यवस्था सुधारने का काम किसी एक का नहीं है, उसमें सबको सहयोग करना चाहिए। वह उम्मीद करते हैं कि सबका सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अगस्त : डॉ. एसी त्रिपाठी का चीफ प्राक्टर पद से इस्तीफा।
नौ अगस्त : बोर्ड आफ कंट्रोल की मीटिंग के बाद डॉ. डीआर यादव का नाम फाइनल।
10 अगस्त : डॉ. डीआर यादव ने इंकार किया तो उनको कार्यवाहक चीफ प्राक्टर बनाया गया।
16 अगस्त : डॉ. श्यामपाल मौर्य को नया चीफ प्राक्टर बनाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें