फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉक्टोरियल बोर्ड और कर्मचारियों से अभद्रता, खूब पिटा छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खुराफातियों को चिह्नित करने के बाद बरेली कॉलेज प्रशासन अब सख्ती पर आ गया है। बृहस्पतिवार को करीब एक घंटा देरी से पहुंचा छात्र बिना प्रवेशपत्र ही परीक्षा में जाने पर अड़ गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड और कर्मचारियों से अभद्रता कर गाली-गलौज की तो कर्मचारियों ने उसकी पिटाई करके भगा दिया। इसके बाद एक छात्रनेता ने राजनीति चमकाने के चक्कर में वहां पहुंचकर हंगामा किया तो प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने उसे भी सख्ती दिखाकर लौटा दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दूसरी पाली का पेपर दोपहर दो बजे शुरू हो गया। इसके बाद करीब तीन बजे बीए सेकेंड ईयर का एक छात्र इम्प्रूवमेंट परीक्षा देने पहुंचा। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के रमेश त्रिपाठी और योगेश शर्मा ने उसे रोका तो वह जाम में फंसने की बात कहने लगा। इस पर रमेश त्रिपाठी ने प्रवेशपत्र दिखाने को लेकिन उसके पास वह भी नहीं था तो उन लोगों ने अंदर भेजने से मना कर दिया। यह सुनकर छात्र भड़क गया और अभद्रता करने लगा तो उन्होंने डांटकर भगा दिया लेकिन बैरियर पर पहुंचकर वह कर्मचारियों को गाली-गलौज करने लगा। इस पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर भगा दिया। यह सूचना मिलने पर कुछ ही देर में एक छात्रनेता वहां पहुंचकर कर्मचारियों को हड़काते हुए हंगामा करने लगा। तभी प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम वहां पहुंच गई। उन लोगों ने छात्रनेता को हड़काते हुए दूसरों के मामले में दखलंदाजी न करने की हिदायत देकर लौटा दिया। वहीं, छात्र को प्रॉक्टोरियल टीम ने दूसरे गेट से ले जाकर कॉलेज से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें