फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल हॉस्टल के खिलाड़ियों के आगे विरोधी बेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला फुटबाल लीग के छठे दिन गुुरुवार को हुए दो मुकाबलों के पहले मैच में फुटबाल हॉस्टल टीम और दूसरे में फ्लाइंग टीम विजेता रही। फुटबाल हॉस्टल ने विरोधी का खाता तक नहीं खुलने दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को पहला मैच फुटबाल हॉस्टल और हार्टमन के बीच हुआ। हॉफ टाइम तक दोनों टीमों से एक भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही, लेकिन इसके बाद दूसरी पारी में फुटबाल हॉस्टल के खिलाड़ियों में अभिषेक ने दो, यश ने दो और अमित ने एक गोल कर 5-0 से विरोधी टीम हार्टमन को मात दे दी। दूसरा मुकाबला विद्या भवन और फ्लाइंग टीम के बीच हुआ, जिसमें पहला गोल फ्लाइंग टीम के जतिन ने किया। इसके बाद दोनों टीमों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को खूब छकाया। आखिर में फ्लाइंग के खिलाड़ियों ने लगातार दो गोल कर 5-3 से मैच जीत लिया। यहां नदीज सिद्दीकी, चंद्र कु़मार, महेश चंद, सद्दाम, अभिषेक और मून रॉबिन्सन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें