दिल्ली से आ रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस जैतीपुर थाना क्षेत्र के नोगवा गोविंदपुर गांव के पास सुबह करीब पांच बजे पलटकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि उस गड्ढे में पानी भरा हुआ है। बस में 70 यात्री मौजूद थे।
गौरतलब है कि दुर्घटनाग्रस्त बस की छत पर भी कुछ यात्री बैठे थे। घायलों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से जैतीपुर सीएचसी लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घायलों में इसरार खान पुत्र बाबू गोला लखीमपुर, रीता पत्नी सोनू मकवाना थाना मैलानी लखीमपु, अतीक पुत्र कर्ण शाहजहांपुर, फहीम पुत्र रफीक पिहानी थाना हरदोई, असजाद पुत्र अताह पिहानी हरदोई, सीबू पुत्र फिरोज सिसोदा हरदोई, सुखलाल पुत्र ओमप्रकाश राजगढ़ लखीमपुर, बबलू पुत्र मुखराम शाहाबाद महिलानी, हसीब पुत्र नवाज़ुद्दीन गोला लखीमपुर, आशिक पुत्र अब्दुल करीम गोला मैलानी, चंदन पुत्र बाबू कांट शाहजहांपुर, शशि पत्नी चरण सिंह खुटार शाहजहांपुर, प्रतिभा पुत्री राजवीर रोजा शाहजहांपुर, नवीन पुत्र चरण सिंह खुटार शाहजहांपुर को जैतीपुर से शाहजहांपुर भेजा गया है।