फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली-बीसलपुर मार्ग सात से दस मीटर होगा चौड़ा, छह महीने में तैयार होगी डीपीआर

Tue, 31 Dec 2024 04:43 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली-बीसलपुर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर कवायद शुरू हो गई है। छह महीने में इसकी डीपीआर तैयार होगी। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
बरेली बीसलपुर रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसलपुर-बरेली मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सर्वेक्षण शुरू हो गया। छह महीने में इसकी डीपीआर तैयार होगी। अगले दो साल में 32.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण पूरा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


कितने पेड़ कटने हैं? कहां जमीन अधिग्रहण की जरूरत पड़ेगी? बिजली सहित दूसरी यूटिलिटी लाइनों को शिफ्ट करने में कितना खर्च आएगा? इसका आकलन किया जा रहा है। मार्ग को सात से दस मीटर चौड़ा किया जाना है।

भोपाल की मंगलम इंफ्रा फर्म डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए सर्वे करा रही है। पूरे मार्ग पर कितने पुल-पुलिया कमजोर हैं? कहां-कहां मरम्मत होगी और कहां नए पुल बनाने होंगे? इसका आकलन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव ने बताया कि मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ा है। इसलिए चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया। सर्वे कर रही टीम के प्रभारी इंजीनियर गौरव मोटवानी ने बताया कि सेटेलाइट इमेज ली गई है। स्थलीय सर्वे भी किया गया है।

विज्ञापन

विकास को मिलेगी रफ्तार 
चौड़ीकरण से विकास को रफ्तार मिलेगी। तीन लाख से अधिक लोग लाभ पाएंगे। बरेली में बड़ा बाइपास से भुता, कुआंडांडा, चुर्रा सकतपुर, रिछौला शेखापुर होते हुए बीसलपुर तक सड़क चौड़ी होगी। अगर किसी व्यक्ति को बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर तक जाना है तो सहूलियत होगी। 

रास्ते में कई शिक्षण संस्थान, छोटे-बड़े अस्पताल भी हैं। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सालभर पहले चौड़ीकरण प्रस्तावित किया गया था। लखनऊ से मंजूरी के बाद अब डीपीआर बननी शुरू हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें