फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हादसे में उजड़ गया परिवार: खाई में गिरी बाइक, पिता और दो बच्चों की मौत, महिला व एक बच्चा घायल

Thu, 24 Mar 2022 01:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

भूरे बिशारतगंज के गांव जलालनगर में अपने साले शाहरुख की शादी में शामिल होने आया था। गुरुवार को सभी एक बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
बरेली में खाई में गिरी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक पूरा हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। जानकारी के अनुसार सिरौली में गुरगामा के पास बाइक खाई में गिरने से एक युवक और उसके दो बच्चों की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और एक अन्य बच्चा घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान भूरे, उनका बेटा अदनान और बेटी अफसा के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में उनकी पत्नी फरजाना और आठ साल का निदान घायल हो गए। सभी रामपुर में शाहबाद थाना के गांव ओसी के रहने वाले थे।

साले की शादी से लौट रहे था भूरे
भूरे बिशारतगंज के गांव जलालनगर में अपने साले शाहरुख की शादी में शामिल होने आया था। गुरुवार को सभी एक बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर बैग आगे रखा था और गुरगामा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें