फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वकीलों की हड़ताल पर बार एसोसिएशन में दो फाड़, आमसभा में हुआ हंगामा

Mon, 18 Nov 2024 06:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बार एसोसिएशन की आमसभा में बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। इसका दूसरे गुट ने विरोध किया। इस पर हंगामा हो गया। 
विज्ञापन
आमसभा में हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद प्रकरण को लेकर चल रही बरेली के वकीलों की हड़ताल पर बार एसोसिएशन में दो फाड़ हो गए हैं। सोमवार को बार की आमसभा में बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने हड़ताल स्थगित कर काम पर लौटने की घोषणा की तो एक गुट भड़क गया। काफी संख्या में वकील अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। वे गाजियाबाद के वकीलों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हड़ताल जारी रखने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


पिछले दिनों गाजियाबाद में जिला जज और वकीलों के बीच तकरार के बाद पुलिस ने वकीलों पर लाठी चार्ज कर दिया था। इसके बाद से वकील आंदोलित हैं। वह गाजियाबाद के जिला जज के निलंबन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को कोर्ट खुला तो बार अध्यक्ष ने आमसभा की बैठक बुलाई। उन्होंने घोषणा की कि आमसभा स्थगित करने के साथ हड़ताल भी खत्म की जाती है। अगर गाजियाबाद बार की ओर से समर्थन मांगा जाता है तो फिर से आमसभा बुलाकर हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक गाजियाबाद बार ने संपर्क भी नहीं किया है। गाजियाबाद और बागपत बार के पदाधिकारियों की एक ऑडियो भी वायरल हो रही है।

बरेली में इंस्पेक्टर की 'गंदी बात': फोन पर बीमार सिपाही को दी अश्लील सलाह, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एक गुट के वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया। वह हड़ताल जारी रखने की मांग कर रहे थे। बार की आमसभा में एक घंटे तक हंगामा होता रहा। इस दौरान बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव वीपी ध्यानी कार्यालय में बैठे रहे। वकीलों के एक गुट ने हड़ताल वापस लेने और काम पर लौटने की बात से इंकार कर दिया है। बार अध्यक्ष का कहना है कि फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी गई है। अगर गाजियाबाद बार समर्थन मांगता है तो फिर से आमसभा बुलाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें