बॉम्बे टॉकीज से मिली पहचान
वर्ष 2008 में आशी मुंबई गई थीं। वर्ष 2013 में बॉम्बे टॉकीज से उन्होंने खासी पहचान मिली। उसके बाद लगातार आशी कामयाबी की सीढि़यां चढ़ रही हैं। अपनी कंपनी के माध्यम से वह कई लोगों को रोजगार भी दे रही हैं।
आशी ने निर्माता के तौर पर कालाकांडी, लस्ट स्टोरीज, घोस्ट स्टोरीज जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं। लस्ट स्टोरी-दो की चार कहानियों को करण जौहर, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया है। इससे पहले भी इस सीरीज की पहली फिल्म को ऐनी अवॉर्ड मिल चुका है।