अनमता ने बताया कि वह अफसर बनकर महिला अपराध को खत्म करना चाहती हैं। इस दौरान एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने छात्राओं को बताया कि किस तरह वे पुलिस में शिकायत करें।
बरेली के जीजीआईसी की कक्षा 11 में पढ़ने वाली अनमता खान को शुक्रवार को एक दिन का एसपी देहात बनाया गया। ये आयोजन महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की ओर से नायिका योजना के तहत किया गया।
विज्ञापन
अनमता सुभाषनगर के गांव बब्बनपुरवा की रहने वाली हैं। इनके पिता खुर्शीद राजमिस्त्री हैं और मां शहरुनिशा गृहिणी हैं। अनमता ने बताया कि वह एनएसएस की कार्यकर्ता हैं और आईपीएस अफसर बनना चाहती हैं।
अनमता ने बताया कि वह अफसर बनकर महिला अपराध को खत्म करना चाहती हैं। इस दौरान एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने छात्राओं को बताया कि किस तरह वे पुलिस में शिकायत करें। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।