फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : कोरोना काल में पकड़े गए तबलीगी जमात के 12 लोग बरी

Sat, 28 Aug 2021 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

  • नौ थाईलैंड, दो तमिलनाडु और एक शाहजहांपुर का है निवासी
  • हजरत निजामुद्दीन दरगाह से आने के बाद हुई थी गिरफ्तारी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में शाहजहांपुर से गिरफ्तार किए गए तबलीगी जमात के बारह लोग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने बरी कर दिए। इन लोगों में नौ थाईलैंड, दो तमिलनाडु और एक शाहजहांपुर का निवासी है।च

विज्ञापन


ये सभी लोग कोरोना काल में दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन दरगाह से आकर शाहजहांपुर के मोहल्ला खलीलशर्की स्थित मरकज में रुके थे। सूचना पर शाहजहांपुर के सदर बाजार थाने की पुलिस ने वहां दबिश देकर थाईलैंड के जमाती हसई, सोब्री, युसुफ, हारिश, अब्दुल, रोरसा, सुराचाई, मखोशी, मारुफी और हसनमीना के अलावा दो तमिलनाडु और एक मरकज के केयरटेकर को गिरफ्तार किया था। 

पुलिस ने इन सभी को पहले तो क्वारंटीन किया और फिर अस्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया। उच्च अदालत के आदेश पर शाहजहांपुर, मुरादाबाद और बिजनौर जिलों के तबलीगी जमात से जुड़े सभी मुकदमों को बरेली की कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


एक बार खारिज हो चुकी थी आरोप मुक्त करने की अर्जी
सीजेएम कोर्ट में जब इस मामले में आरोप तय होने की प्रक्रिया शुरू हुई तो जमातियों के वकील ने अर्जी देकर कहा था कि उन लोगों के खिलाफ कोई अपराध नहीं बनता। उन्हें आरोप मुक्त किया जाए। मगर सीजेएम कोर्ट ने उनकी यह अर्जी खारिज कर दी। 

इस आदेश के खिलाफ तबलीगी अभियुक्त सेशन अदालत चले गए। वहां पर भी इन लोगों की ओर से कहा गया कि उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं बनता। उनकी गलती सिर्फ इतनी है कि अफरातफरी और नादानी में उन लोगों से कोविड के निर्देशों का उल्लंघन हुआ है। सेशन कोर्ट ने उन्हें कोई राहत न देते हुए यह अपील भी खारिज कर दी।

इसके बाद तबलीगी जमातियों से जुड़े इस मामले की सीजेएम कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। मुरादाबाद और बिजनौर जिले के मामले उनके जिले की अदालत में वापस भेज दिए गए। शाहजहांपुर में गिरफ्तार किए गए 12 तबलीगियों के मामले पर यहां सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान शुक्रवार को अदालत ने इन सभी तबलीगियों को दोषमुक्त कर दिया। दोषमुक्त होने वाले तबलीगी जमातियों में नौ लोग थाईलैंड, दो तमिलनाडु और एक स्थानीय निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें