फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क पर बराती, ट्रैफिक का बजा बैंड

विज्ञापन
सडक पर बाराती,बैंड ट्रेफिक का बजा - पीलीभीत रोड पर ज्यादा बारात होने की बजह से लगा भीषण जाम,घंट
विज्ञापन
बरेली। फरवरी में सहालग के आखिरी दिन शादियों की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था का बैंड बज गया। बुधवार रात शहर के सभी प्रमुख रास्तों पर बरातियों का कब्जा दिखा। इस कदर जाम लगा कि सड़क पर फंसे वाहनों में लोगों को पसीना छूट गया। पुलिस की जाम खुलवाने की कोशिश भी कारगर नहीं साबित हुई।
विज्ञापन


फरवरी में मांगलिक कार्यक्रमों के लिए कई शुभ मुहूर्त थे। 22 फरवरी के बाद गुरु अस्त होने की वजह से अगले माह चार व नौ मार्च को ही शादी जैसे मांगलिक कार्य हो सकेंगे। इसलिए अधिकांश शादियों के लिए 22 फरवरी की तारीख ही तय की गई थी। शहर में अधिकांश बरातघर पीलीभीत रोड, बदायूं रोड व किला रोड पर ही हैं। बुधवार को इन रास्तों पर शाम से ही बैंड बाजों की कतार नजर आई। सजे-धजे बराती गीतों की धुन पर थिरक रहे थे।

इधर, बरातों की वजह से जाम लगा तो वाहनों में सवार लोगों के माथे पर बल पड़ गए। कुछ जगह तो बाइक व स्कूटी जैसे वाहन बरातों के बीच फंस गए। परेशान लोगों ने यूपी 112 से लेकर पुलिस अधिकारियों व मीडिया संस्थानों को कॉल करनी शुरू की। अधिकारियों के निर्देश पर कुछ जगह पुलिस पहुंची भी, पर बरातों के शोर और पीछे वाहनों के हॉर्न से राहत मिलनी मुश्किल हो गई। रात साढ़े दस बजे पीलीभीत रोड से जुड़े सौफुटा रोड व डोहरा रोड पर भी जाम लगा था। डोहरा मोड़ पर ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई। यहां इकलौते पुलिसकर्मी ने वाहनों को हटवाकर रास्ता खाली कराने में मेहनत की।
विज्ञापन




बाइक डिवाइडर के ऊपर से निकाली, दूल्हे असमंजस में दिखे

पीलीभीत रोड पर फीनिक्स मॉल की दिशा में एक लेन पर भीषण जाम और दूसरी लेन खाली थी। ऐसे में बरातों में जाने वाले बाइक सवार लोगों ने एकदूसरे की मदद से अपनी बाइक को डिवाइडर के ऊपर से उठाकर दूसरी लेन पर रखा और निकल गए। जाम में बरातें भी फंसीं तो दूल्हों के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें दिखीं। उन्होंने बताया भी कि बरात स्थल तक पहुंचने का तय समय काफी पहले निकल चुका है।



वर्जन

- पीलीभीत रोड पर बरातों की वजह से जाम लगने की सूचना मिली है। बारादरी व इज्जतनगर थानों के प्रभारी को जाम खुलवाने के निर्देश दिए हैं। बरातों की संख्या ज्यादा होने से समस्या उपजी है। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें