फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक जो प्रार्थना से शुरू करता है कामकाज  

Fri, 21 Sep 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
union bank of india
विज्ञापन
बरेली में एक ऐसा बैंक है जहां काम शुरू करने से पहले सारा स्टॉफ प्रार्थना करता है। 10 बजे सुबह होने वाली प्रार्थना में स्टॉफ के साथ कई बार ग्राहक भी शामिल होते हैं। यह सिलसिला पांच साल से जारी है। 
विज्ञापन

बैंक में ठीक 10 बजे एक प्रार्थना बजनी शुरू हो जाती है। ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता... मन का विश्वास कमजोर हो ना...’। स्टॉफ पूरी आस्था और सम्मान के साथ खड़े होकर इस प्रेयर में शामिल होता है। मैनेजर से लेकर, चपरासी और गार्ड तक सभी। सुबह-सुबह आने वाले ग्राहक भी इसमें शामिल होते हैं। बैंक की मैनेजर तरु लता तिवारी ने बताया कि पिछले पांच साल पहले इसकी शुरुआत हुई। यह प्रार्थना हम सभी को पसंद है। 
ऐसे समय में जबकि शब्द और प्रार्थनाएं भी धर्म के हिसाब से बंट गई हैं। यह प्रार्थना सभी को सामूहिकता में बांधती है। यहां के स्टॉफ खलील उल्लाह कहते भी हैं कि यह किसी धर्म विशेष या क्षेत्र की प्रार्थना नहीं है। पांच साल से सभी इसे खुशी-खुशी गा रहे हैं। असिस्टेंट मैनेजर आकांक्षा त्यागी ने कहा कि साल भर पहले वह जब यहां आईं तो यह देखकर स्कूल डेज याद हो आए। यह अच्छा है। इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। असिस्टेंट मैनेजर पराग मिश्रा ने कहा कि बैकिंग के काम में बहुत प्रेशर होता है। प्रेयर के बाद अच्छा फील होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें