फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: जिस्मफरोशी का धंधा करा रही बांग्लादेशी महिला और होटल मालिक, एक्स पर पुलिस से युवक ने की शिकायत

Thu, 14 Dec 2023 12:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

युवक ने बताया कि एक महिला उसे बातों में फंसाकर होटल में ले गई। महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिससे युवक वहां से चला आया। उसका आरोप है कि होटल में जिस्मफरोशी का धंधा होता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में बांग्लादेशी महिला और होटल मालिक जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत की गई है। थाना बारादरी इंस्पेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


बरेली पुलिस, एडीजी, आईजी को टैग कर की गई शिकायत में काशिफ अहमद ने लिखा है कि मंगलवार रात उन्हें बजरंग ढाबा के पास कार में महिला और एक युवक मिला। ये लोग उसे बातों में लगाकर पीलीभीत बाईपास के एक होटल में ले गए। वहां कमरा नंबर 210 बुक किया।

दिल्ली में रहती है महिला 
काशिफ ने बताया कि 15 मिनट बाद ही वहां एक महिला आ गई। महिला ने खुद को बांग्लादेश का मूल निवासी बताया। उसने कहा कि वह वर्तमान में दिल्ली में रहती है। उसने भारतीय आधार कार्ड व पासपोर्ट होने का दावा भी किया। काशिफ को महिला और युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।
विज्ञापन


काशिफ ने आरोप लगाया कि उसे पक्का यकीन है कि महिला और होटल मालिक मिलकर देह व्यापार करते हैं। उनके साथ और भी बांग्लादेशी महिलाएं हो सकती हैं। काशिफ की शिकायत पर थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें