फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सामान्य टिकटों की बिक्री से रोक हटी, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में फिर मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जंक्शन पर भीड़ के कारण रोक-रोक कर की जा रही थी बिक्री
विज्ञापन

बरेली। जंक्शन पर भीड़ के कारण दो दिन पहले सामान्य टिकटों की बिक्री पर लगाई गई आंशिक रोक बुधवार को हटा ली गई। दो दिन से टिकटों की बिक्री रोक-रोक कर की जा रही थी। यात्रियों का दबाव कम हुआ तो बुधवार को विंडो के साथ ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से 24 घंटे सामान्य टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई। इसके बाद प्लेटफाॅर्मों पर फिर भीड़ का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को विशेष ट्रेन के रूप में बरेली-लखनऊ के बीच चलाया गया। 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारामारी रही। इस ट्रेन को 2:29 घंटे की देरी से शाम 7:09 बजे बरेली से रवाना किया गया। ट्रेन के प्लेटफाॅर्म पर पहुंचने से पहले ही यहां काफी संख्या में यात्री जमा हो गए थे। जीआरपी और आरपीएफ ने सुरक्षा के बीच यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाया। रात में आने-जाने वाली अन्य ट्रेनों पर भी बृहस्पतिवार को सामान्य टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों का दबाव रहा। इंस्पेक्टर आरपीएफ विनीता सिंह ने बताया कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें