डिस्ट्रिब्यूटर न भीड़ ज्यादा होने के कारण रकम से भरा थैला कैशियर के केबिन में रख दिया था। इसी बीच कैशियर केबिन से निकल गया और उसका फायदा उठाकर किसी ने नोटों से भरा थैला चोरी कर लिया।
बरेली में भारतीय स्टेट बैंक की फरीदपुर शाखा में कैशियर के केबिन से 5.90 लाख की नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। ये बैग नगर के घड़ी साबुन डिस्ट्रीब्यूटर डबलू भारद्वाज का था। वह रोजाना की तरह बैंक में रकम जमा करने पहुंचे थे और भीड़ ज्यादा होने के कारण रकम से भरा थैला कैशियर के केबिन में रख दिया था।
विज्ञापन
इसी बीच कैशियर केबिन से निकल गया और उसका फायदा उठाकर किसी ने नोटों से भरा थैला चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर फरीदपुर धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक व्यक्ति थैला उठाते उसमें कैद हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।