फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मादक पदार्थ तस्कर को उठा ले गई बदायूं पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज(बरेली)। बदायूं में पकड़े गए मादक पदार्थ तस्कर की निशानदेही पर शनिवार सुबह बदायूं पुलिस बिशारतगंज थाने के मिलक बहादुरगंज गांव में दबिश देकर अफीम बेचने वाले अन्य तस्कर को उठा ले गई। अब पुलिस मामले में खुलासा रविवार को कर सकती है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बदायूं के थाना कुंवर गांव पुलिस ने शुक्रवार को आंवला थाना क्षेत्र निवासी एक तस्कर को करीब दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने पुलिस को बताया कि उसने अफीम बिशारतगंज के गांव मिलक बहादुरगंज से खरीदी है। पकड़े गए तस्कर को साथ लेकर शनिवार सुबह बदायूं पुलिस ने लाव-लश्कर के साथ मिलक बहादुरगंज गांव में दबिश दी। पुलिस अफीम बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर अपने साथ बदायूं ले गई।
बताया जाता है कि मिलक बहादुरगंज गांव से पकड़े गए तस्कर को पिछले वर्ष भमोरा इलाके से शाहजहांपुर पुलिस पकड़कर ले गई थी, जो अफीम के तस्करी में जेल गया था। जमानत पर आने के बाद फिर से आरोपी तस्करी के धंधे में लग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें