फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोरल मोटर्स क्रिकेट लीग 2025 में बीए नाइट राइडर्स व पीसीएम सुपर जायंट्स बनीं विजेता

Wed, 15 Jan 2025 02:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में कोरल मोटर्स क्रिकेट लीग 2025 का शुभारंभ हुआ
विज्ञापन

बरेली के महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में मंगलवार को कोरल मोटर्स क्रिकेट लीग 2025 का शुभारंभ हुआ। पहला मुकाबला बीए नाइट राइडर्स के नाम रहा। टॉस जीतकर जेड बीसी किंग्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बीए नाइट राइडर्स टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट पर 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेड बीसी किंग्स की टीम निर्धारित ओवरों में 71 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए टाइटंस ने 10 ओवर में आठ विकेट पर 66 रन बनाए। पीसीएम सुपर जायंट्स की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुशील कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, क्रीड़ा सचिव गिरीश, अजय अग्रवाल, अविनाशी लाल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, डॉ. नुपूर गोयल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 

लीग के प्रायोजक अजय अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल, क्रीड़ाधिकारी धीरज अग्रवाल, चीफ प्राक्टर डॉ. विपुल मेहरोत्रा, संजीव कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच बने अबु बकर
तीन दिवसीय मित्रता क्रिकेट सीरीज के दूसरे दिन मंगलवार को खलीफा क्रिकेट अकादमी की टीम ने एनएस क्रिकेट अकादमी गोरखपुर की टीम को मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर की टीम निर्धारित 30 ओवरों में 130 रनों पर ढेर हो गई। 

चिराग ने सर्वाधिक 40 व अंकित यादव ने 30 रनों का योगदान दिया। खलीफा क्रिकेट अकादमी की ओर से अबु बकर ने पांच व अरशद निजामी ने तीन विकेट अपने नाम किए। जवाब में खलीफा क्रिकेट अकादमी की टीम ने 20 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें अरुणाचल की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में खेल चुकीं मुस्कान सिंह ने छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 51, अफजल अल्वी ने दो छक्कों व पांच चौकों की मदद से 44 रनों का योगदान दिया। गोरखपुर की ओर से अमृत राज ने एक विकेट चटकाया। मैन ऑफ द मैच का खिताब खलीफा क्रिकेट अकादमी के अबु बकर को मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें