फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना डॉक्टर के चल रहा आयुर्वेदिक अस्पताल

विज्ञापन
अस्पताल में खाली पड़ी कुर्सी
विज्ञापन
मीरगंज। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, धनेटा में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं। यहां दो जुलाई को अधीक्षक डॉ. कुसुम बाला का गैर जनपद तबादला हो गया। हैरानी की बात यह है कि अब तक किसी भी डॉक्टर या फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं की गई है। यहां पहुंच रहे मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी इस वक्त सिर्फ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कंधों पर है। उन्होंने बताया कि दो जुलाई के बाद से कोई भी डॉक्टर यहां नहीं आया, न ही कोई फार्मासिस्ट नियुक्त किया गया है। गांव और आसपास के ग्रामीण मरीज रोज अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ खाली कुर्सियां और बंद दरवाजे नजर आते हैं। न दवाएं मिल रही हैं, न ही परामर्श। ऐसे में मरीज लौट जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की है कि सरकार गांव-गांव आयुर्वेदिक चिकित्सा पहुंचाने की बात तो करती है, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाएं ठप है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें