फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गृह क्लेश के चलते मजदूर ने दी जान

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 मृतक संजीव कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
नवाबगंज। गृह क्लेश के चलते एक मजदूर ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नीमगढ़ निवासी 42 वर्षीय संजीव कुमार शर्मा कस्बे की एक प्लाईवुड की दुकान पर मजदूरी करते थे। रविवार को उनकी पत्नी पुष्पा शर्मा बाजार गई थी। उनकी दो बेटियां आदित्यी शर्मा और कशिश मकान के बाहर बैठी थी। उनका बेटा अर्जुन कछला गंगाजल लेने गया था। इसी बीच संजीव कुमार ने गृह क्लेश के चलते कमरे में फंदा लगा ली, जिनसे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें