फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने से बचें छात्र

Fri, 01 Dec 2017 01:39 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम और एमएससी रेग्युलर के मुख्य परीक्षा फार्म शुक्रवार से भरे जाएंगे। स्नातक कक्षाओं के परीक्षा फार्म एक से बीस दिसंबर तक भरे जाएंगे जब कि परास्नातक कक्षाओं के फार्म दो से बीस दिसंबर तक भरे जाएंगे। छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कंप्यूटर पर ही ऑनलाइन फार्म भरें। मोबाइल पर फार्म भरने से बचें। 22 दिसंबर तक फार्म की हार्ड कॉपी कॉलेजों में जमा होगी। बिजनौर और मुरादाबाद के कॉलेज 26 दिसंबर तक फार्म की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा कराएंगे। बरेली, संभल और अमरोहा के कॉलेजों को 27 दिसंबर तथा पीलीभीत, रामपुर, बदायूं और शाहजहांपुर के कॉलेजों को 28 दिसंबर तक फार्म विश्वविद्यालय में जमा कराने हैं। परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी के साथ छात्र अंकपत्र जरूर लगाएं नहीं तो उनका रोल नंबर जनरेट नहीं होगा।
विज्ञापन



फार्म भरने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.mjpru.ac.in
हेल्प लाइन ईमेल : online@mjpru.ac.in 
हेल्पलाइन नंबर : 7897992062

 
तो अगले साल से लागू होगा बढ़ा हुआ अग्रसारण शुल्क
प्राइवेट फार्म भरने की प्रक्रिया एक सप्ताह बाद शुरू होगी। ज्यादा अग्रसारण शुल्क चुकाने से शायद छात्रों को इस साल राहत मिल जाए। परीक्षा समिति ने शुल्क बढ़ाने की मंजूरी देते हुए वित्त समिति को प्रस्ताव भेजा है। वित्त समिति की फरवरी में बैठक होगी, तभी इस पर फैसला होगा। इस लिहाज से बढ़ा हुआ शुल्क अगले साल से ही लागू हो पाएगा। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी सुरेश उपाध्याय ने बताया कि अगर कुलपति जल्द बैठक बुलाने को कहते हैं तो बुला लेंगे नहीं तो बैठक फरवरी में होगी। अगर फरवरी में बैठक होती है तो छात्रों को इस बार प्राइवेट फार्म का अग्रसारण शुल्क पिछले साल की तरह ही स्नातक का चालीस रुपये और परास्नातक का साठ रुपये चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें