बरेली। होली का त्योहार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस साल चैत्र पूर्णिमा तिथि 13 मार्च सुबह 10:34 बजे से शुरू होगी और इसका समापन 14 मार्च को दोपहर 12:30 बजे पर होगा। इस दिन भद्रा का साया भी रहेगा, जो रात 10:44 बजे पर समाप्त होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात 11:26 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा।
ज्योतिषाचार्यों पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन अशुभ माना जाता है। इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भद्रा समाप्ति के बाद शुरू होगा। ऐसे में होलिका दहन के लिए एक घंटे चार मिनट का समय मिलेगा। होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा में प्रदोष काल या रात्रि काल में करने का विधान है। स्थानीय परंपराओं के अनुसार कहीं-कहीं भोर में होलिका दहन होता है। संवाद