फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन के विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश

Sat, 27 Jun 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद को शुक्रवार को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। इससे तनाव पसर गया। बाद में दोनों पक्षों ने संभ्रांत लोगों व पुलिस की मौजूदगी में समझौता कर लिया।
विज्ञापन

रामनगर रोड पर मजार के पास पैतृक जमीन पर गेट लगाने व कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी दौरान किसी ने मजार के सुंदरीकरण को चोरी-छिपे कराने की सूचना विहिप कार्यकर्ताओं को दे दी। सूचना पर कार्यकर्ता जुटने लगे। किसी खुराफाती ने गेट को भी गिरा दिया।
तनाव की सूचना पर एसडीएम विदुषी सिंह, सीओ नितिन कुमार व इंस्पेक्टर वीनू चौधरी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए समीप के बरातघर में बैठक हुई।
विज्ञापन

एक पक्ष के सैयद शबाबुद्दीन उर्फ मीरान ने बताया कि उन्होंने अपनी जगह पर गेट लगवाया। दूसरे पक्ष के कविंद्र चौधरी ने विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच पिछले 20 वर्षों से जमीन के विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, कविंद्र ने बताया कि जगह उनकी है। उनके पास दस्तावेज और कोर्ट का स्टे भी है।
विज्ञापन

सीओ नितिन कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच भूमि का विवाद है। दोनों पक्षों ने कोर्ट के निर्णय के अनुसार ही कार्य करने की सहमति व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें