पीड़ित के मुताबिक उनकी तहरीर पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। वह एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से मिले और पीड़ा बताई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक बेशकीमती मकान को कब्जाने के मामले में चर्चित विष्णु लाला और उसके बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फर्जी दस्तावेज से धोखा देकर मकान कब्जाने में पहले पुलिस टरकाती रही। फिर एसएसपी के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुराना शहर निवासी तहसीन रजा खां ने प्रेमनगर इंस्पेक्टर को तहरीर देकर बताया कि उनका एक प्लॉट सुर्खा छावनी में है। उन्होंने 2020 में यह प्लॉट अवधेश किशोर उपाध्याय से खरीदकर मकान बनवा लिया। किला साहूकारा निवासी विष्णु अग्रवाल उर्फ विष्णु लाला, उसका बेटा सचित अग्रवाल और उसके परिवार के सदस्य उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोपियों ने धोखाधड़ी से मकान के फर्जी कागजात बनाए और असली बताकर लगा दिया। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने लगे।
तहसीन के मुताबिक उनकी तहरीर पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। वह एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से मिले और पीड़ा बताई। एसएसपी को बताया कि ये आरोपी अवैध रूप से गैंग बनाकर करोड़ों की अवैध संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। इनके डर से इलाके का कोई व्यक्ति कोई गवाही नहीं देता है। यह भूमाफिया भी हैं। एसएसपी के निर्देश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। ब्यूरो
विष्णु अग्रवाल के पुत्र सचित उर्फ अंकुर अग्रवाल ने बताया कि तहसीन रजा खां ने पहले भी फर्जी आरोप लगाकर रिपोर्ट लिखाई थी। हमारी ओर से भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है।