फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur: बकाया वसूली करने गए नायब तहसीलदार पर हमला, कपड़े फाड़े... संग्रह अमीन और होमगार्ड हुए चोटिल

Mon, 24 Jun 2024 10:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसीर, लखीमपुर खीरी

सार

चार साल पहले चकमार्ग की भूमि पर कब्जा करने के आरोप में 51 हजार का जुर्माना लगा था। जिसने बसूलने के लिए टीम गई हुई थी। इस दौरान बकायेदार हमलावर हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

51 हजार रुपये का सरकारी बकाया वसूलने बेलवा मोती गांव गए नायब तहसीलदार और उनकी टीम पर बकायेदार ने साथियों के साथ हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में डंडे और हंसिये थे। हमले में नायब तहसीलदार, संग्रह अमीन और एक होमगार्ड चोटिल हुए। हमलावरों ने नायब तहसीलदार के कपड़े फाड़कर उनका मोबाइल तोड़ दिया। खमरिया थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


धौरहरा तहसील क्षेत्र के बेलवा मोती गांव निवासी बृज किशोर पुत्र कामता ने करीब चार साल पहले अतिक्रमण कर चकमार्ग की भूमि पर कब्जा किया था। उस पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसकी वसूली के लिए संग्रह अमीन कई बार गए, लेकिन बकायेदार हर बार गालीगलौज कर उसे भगा देता था। सोमवार सुबह करीब दस बजे राजस्व टीम के साथ नायब तहसीलदार धौरहरा शशांक शेखर मिश्रा, संग्रह अमीन पंकज वर्मा और होमगार्ड रूप कुमार बकाया वसूली के लिए बृज किशोर के घर पहुंचे। नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्रा ने सरकारी बकाया जमा करने को कहा, तो बृजकिशोर गाली-गलौज करने लगा।

राजस्व टीम ने विरोध किया तो आरोपी ने हंसिये से संग्रह अमीन पंकज वर्मा और होमगार्ड पर हमला बोल दिया। घटना में दोनों घायल हो गए। संग्रह अमीन को बचाने नायब तहसीलदार आए तो हमला कर उनके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। उनका फोन छीनकर तोड़ दिया। इस दौरान आरोपी के अन्य साथी भी आ गए और हमराह होमगार्ड रूप कुमार को भी पीट दिया। थाना प्रभारी मनबोध तिवारी ने बताया कि मामले में संग्रह अमीन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी बकाया वसूली करने आए अमीनों पर कर चुका है हमला
बेलवा मोतीगांव निवासी बृज किशोर दबंग किस्म का व्यक्ति है। नायब तहसीलदार धौरहरा शशांक शेखर मिश्रा के मुताबिक, इस पर सरकारी बकाया चार साल से चला आ रहा है। बकाया वसूली करने जाने वाले कई संग्रह अमीन से बदसलूकी और मारपीट कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें