फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो रुपये के लिए हमला, भाजपा नेता की अंगुली कटकर हुई अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दो रुपये के किराये के विवाद को सुलझाना रविवार को एक भाजपा नेता को महंगा पड़ गया। दो रुपये के किराये को लेकर सड़क पर गाली-गलौज कर रहे एक सवारी और ई-रिक्शा को भाजपा नेता ने समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच मौके पर पहुंचे ई-रिक्शा चालक के बेटे ने अपने पिता की मदद से धारदार औजार मारकर उनके हाथ की उंगली काटकर अलग कर दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की तहरीर भाजपा नेता ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दी है। कस्बे के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष संजीव राठौर अपने परिवार के साथ रहते हैं। संजीव राठौर ने बताया कि 17 अगस्त को बाइपास मार्ग पर जा रहे थे। वह जैसे ही हाईवे पर पहुंचे तो एक सवारी ई-रिक्शा चालक से दो रुपये को लेकर विवाद कर रहे थे। उन्होंने हाईवे पर गाली-गलौज होता देख दोनों में बीच-बचाव करा दिया। इसी बीच ई-रिक्शा चालक व उसका बेटा मौके पर पहुंच गया। ई-रिक्शा चालक और उसके बेटे ने मिलकर धारदार हथियार से मारकर उनके हाथ की अंगुली काटकर घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही भाजपा नेता के परिजनों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनके हाथ का उपचार हो रहा है। घटना की तहरीर भाजपा नेता ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दी है। इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें