बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी धर्मपाल की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धर्मपाल ने बताया कि वह सोमवार शाम अपने भाई उमेश के साथ बाइक से कुड्डा गांव की साप्ताहिक बाजार गए थे। बाजार में उमेश का गांव निवासी सुभाष से मामूली बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि उन्होंने भाई को बचाने की कोशिश की तो का सुभाष व उसके तीन साथियों ने उन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से धर्मपाल को जमकर पीटा, जिससे वह घायल हो गए। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दबंगों ने धर्मपाल को छोड़ा। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। संवाद