मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव गोरा हेमराजपुर की एक महिला ने बच्चों की कहासुनी में घर में घुसकर मारपीट करने का पांच लोगों पर आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
पीड़िता अन्नो देवी पत्नी छोटेलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम बच्चों-बच्चों की कहासुनी पर उसके घर में एक महिला सहित पांच लोग लाठी-डंडे लेकर गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। गाली देते हुए सभी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और शरीर में भी चोटें आई हैं। उसकी चार साल की बच्ची अंजलि के दांत तोड़ दिए। चीख-पुकार पर लोगों ने आकर बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद