फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए बरेली के खिलाड़ी चयनित

Thu, 03 Sep 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संभल में आगामी शनिवार को आयोजित होने वाली नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए शहर के खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को एक स्थानीय क्लब में ट्रायल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि 80 से 85 किलोग्राम भार वर्ग में सलीम खान, सलमान खान और अभय उपाध्याय को जगह मिली है। 85 से 90 किलोग्राम भार वर्ग में राहिल खान, 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में सलमान खान, 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में सरताज और 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में उवैश अंसारी का चयन किया गया है।
60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद कमर, मोहम्मद जिलानी, टाइगर और जहीर को चुना गया। 50 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में विभांशु और पियूष पाल ने अपनी जगह बनाई। 50 किलोग्राम तक भार वर्ग में रिजवान का चयन हुआ। मेन फिजिक वर्ग में लकी पाल उपाध्याय को बरेली का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी पांच सितंबर को सुबह 11 बजे बरेली से संभल के लिए रवाना होंगे। इस दौरान विपिन बाबा, मोहम्मद परवेज, सलीम खान, मुशाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें