फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली निगम की टीम पर हमला, दस्तावेज फाड़ने और फोन छीनने का भी आरोप

Thu, 03 Sep 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। बिजली चोरी की जांच करने गई टीम को टाहा गांव में बाशिंदों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ग्रामीणों ने कर्मचारियों से अभद्रता, धक्का-मुक्की और मारपीट की। सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। लाइनमैन का मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन

अवर अभियंता नितेश कुमार गौतम ने बताया कि दो सप्ताह पहले 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। यह खुराफातियों के कारण हुआ था। बृहस्पतिवार को टीम ने गांव में वैध कनेक्शन और लोड की जांच की। बकाया बिजली बिल व अधिक लोड होने पर पूछा तो आरोपियों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने टीम से अभद्रता और मारपीट भी की। भीड़ ने विभागीय दस्तावेज व विच्छेदन पुस्तिका फाड़ दी। वीडियो बनाने पर लाइनमैन का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। एसडीओ कामेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। इस बाबत सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी। सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें