नवाबगंज फोटो 2 नवाबगंज में बैंक के बाहर लगी लोगो की भारी भीड़
नवाबगंज। नगर में आधार अपडेट कराने के लिए व्यवस्था एक बार फिर बेपटरी हो गई। गिने-चुने केंद्रों पर ही आधार अपडेट हो रहे हैं। टोकन लेने के लिए लोग अब रात-रात भर जाग रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी इनकी समस्याओं का हल नहीं निकाल पा रहे हैं। एक माह पहले डीएम ने कुछ केंद्र तय किए थे, लेकिन अब केवल दो बैंकों में ही अपडेट का कार्य किया जा रहा है। इस मामले में एसडीएम ने लोगों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में आधी रात कड़ाके की सर्दी के बीच बच्चे, महिलाएं और पुरुष बाइपास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पर पहुंच रहे हैंं। आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए व पहले टोकन लेने की जुगत में धीरे-धीरे यह लाइन पटेल चौराहा तक जा पहुंची। शुक्रवार सुबह दस बजे तक लाइन में लगे सैकड़ों ग्रामीण बैंक कर्मी के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी कर्मी उन्हें टोकन देने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल को तो स्थल पर भेज दिया, लेकिन साढ़े दस बजे तक टोकन देने वाला कोई नजर नहीं आया। बैंक की शाखा के गेट पर एक नोटिस चस्पा कर दिया गया, जिसमें नौ जनवरी तक आधार कार्ड अपडेट बुक होने की सूचना लिखी थी और 10 जनवरी को टोकन मिलने की जानकारी दी गई थी।
राशन सहित कई काम रुके
ग्रामीणों ने बताया कि आधार कार्ड बनवाए थे, अब इन कार्डों में ई-केवाईसी कराई जा रही है, जिसके चलते उन्हें आधार कार्ड अपडेट कराना पड़ रहा है। आधार कार्ड अपडेट न होने से उनके बच्चों का राशन नहीं मिल पा रहा है। साथ ही स्कूल में भी आधार कार्ड मांगा जा रहा है। अपने बच्चों को लेकर आधी रात में आना उनके सामने मजबूरी है। संवाद
मामला मेरे संज्ञान में है। आधार कार्ड संशोधन कार्य सीएससी पर भी शुरू हो गया है। जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है। शीघ्र ही समस्या का निदान कराया जाएगा । अजय कुमार उपाध्याय, एसडीएम नवाबगंज
फोटाे 2 नवाबगंज में बैंक के बाहर लगी लोगो की लाइन
आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद