फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फौजी को ट्रेन से दिया गया था धक्का, हत्यारोपी टीटीई की गिरफ्तारी के लिए दो राज्यों में दबिश

Sun, 08 Jan 2023 01:34 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

फौजी सोनू हत्याकांड में सीन रीक्रिएशन की रिपोर्ट फोरेंसिक टीम ने सीओ जीआरपी को सौंप दी है। रिपोर्ट में फौजी को ट्रेन से धक्का देने की पुष्टि हुई है। वहीं आरोपी टीटीई का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। जीआरपी की टीम उसकी तलाश में गुवाहादी और दिल्ली तक दबिश दे चुकी है।  
विज्ञापन
फौजी सोनू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जंक्शन पर फौजी सोनू को ट्रेन से धक्का दिया गया था। सीन क्रिएशन की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई है। फॉरेंसिक टीम ने शनिवार को जीआरपी के सीओ को रिपोर्ट सौंप दी। घटना में टीटीई कुपन बोरे नामजद है। जीआरपी टीटीई की तलाश में गुवाहाटी, दिल्ली तक दबिश दे चुकी है। सीओ ने बताया कि टीटीई की अग्रिम जमानत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन

 
जीआरपी के सीओ देवीदयाल ने बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाने के लिए सीन री-क्रिएशन कराया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनाक्रम की जांच की थी। रिपोर्ट में धक्का देने की पुष्टि हो गई है।  

यह थी घटना

यह हादसा 17 नवंबर, 22 को हुआ था। बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म दो पर सुबह 9:20 बजे बलिया जिले की सदर तहसील के गांव भरसौटा हल्दी के निवासी सोनू कुमार डिब्रुगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (20503) में सवार होने का प्रयास कर रहे थे तभी वह ट्रैक पर गिर गए। इससे उनके दोनों पैर कुचल गए। आर्मी हास्पिटल में दोनों पैर काटने पड़ गए। 

विज्ञापन

उपचार के दौरान 23 नवंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। पहले फौजी के खिलाफ धक्का देने के आरोप में आईपीसी की धारा 308 के तहत रिपोर्ट की गई थी। जिसे मौत के बाद हत्या में तब्दील कर दिया गया। सोनू के साथ जब यह घटना हुई तब वह राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट, किशनगढ़, राजस्थान जा रहे थे। 

भाई का आरोप- कार्रवाई के नाम पर टाल रही जीआरपी

सीआरपीएफ में तैनात फौजी के भाई जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि जीआरपी ने कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ नहीं किया। सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। फोन पर इंस्पेक्टर ने बताया कि उनका तबादला हो चुका है लेकिन जो मौजूदा विवेचक हैं, वे साक्ष्य जुटा रहे हैं। यह पूछने पर कि अब तक गिरफ्तारी और कुर्की क्यों नहीं हुई। इंस्पेक्टर ने कहा कि जीआरपी प्रयास कर रही है।

सीसीटीवी में कैद है घटना

सीओ ने बताया कि सीसीटीवी में घटनाक्रम रिकॉर्ड है। पुलिस ने रेलकर्मी के बयान लिए हैं। इसमें धक्का देने की पुष्टि की गई है। फौजी के गिरने के बाद जब सैन्य कर्मी पहुंचे तो उन्हें यही बात पता लगी थी कि टीटीई ने धक्का दिया है। इसकी रिपोर्ट सूबेदार ने दर्ज कराई थी। तहरीर की पुष्टि सैन्यकर्मी ने विवेचक को दिए बयान में की है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें