फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईवीआरआई रोड पर अर्धनारीश्वर और गंगा अवतरण के होंगे दर्शन, नगर निगम ने बनाई खास योजना

Sun, 19 Apr 2026 11:29 AM IST
बरेली ब्यूरो सौरभ श्रीवास्तव, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में नगर निगम आईवीआरआई सड़क को आध्यात्मिक रूप से सजाएगा। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से इज्जतनगर पुल से आदिनाथ चौक तक के डेढ़ किलोमीटर हिस्से को शिवमय बनाया जाएगा। सड़क पर भगवान शिव और देवी पार्वती के अर्धनारीश्वर स्वरुप तथा गंगा अवतरण सहित शिव से जुड़े प्रसंगों की आकृतियां स्थापित होंगी।
विज्ञापन
आईवीआरआई रोड के दोनों तरफ बनेंगी भगवान शिव की आकृतियां। - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली शहर की प्रमुख सड़कों में शुमार आईवीआरआई रोड जल्द ही शिवमय होगी। नगर निगम ने इस सड़क को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से सजाने की योजना तैयार की है। इसके तहत इज्जतनगर पुल से आदिनाथ चौक तक के डेढ़ किलोमीटर हिस्से को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। इस सड़क पर भगवान शिव और देवी पार्वती के एकाकार स्वरूप अर्धनारीश्वर और गंगा अवतरण सहित भगवान शिव से जुड़े विभिन्न प्रसंगों के दर्शन होंगे।

विज्ञापन


नगर निगम के अफसरों के मुताबिक, इस परियोजना का उद्देश्य शहरवासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को नाथ नगरी की प्राचीन महिमा का अनुभव कराना है। आईवीआरआई रोड के इस हिस्से पर भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की आकृतियां और प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। भगवान शिव के विवाह जैसे पौराणिक दृश्य भी इस सड़क की शोभा बढ़ाएंगे। इसके लिए करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है।

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में मेट्रो परियोजना की डीपीआर तैयार, एयरफोर्स की एनओसी का इंतजार; जानें ताजा अपडेट
विज्ञापन


बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) पहले से ही शहर को शिवमय बनाने में जुटा है। अब नगर निगम ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए आईवीआरआई रोड को मॉडल के रूप में चुना है। नगर निगम के एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि इन मूर्तियों और कलाकृतियों के पास अत्याधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। रात के समय दूधिया और रंगीन रोशनी से नहाई हुई सड़क भव्य और आकर्षक दिखेगी।

विज्ञापन

भक्तिमय वातावरण का होगा अहसास
इससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों को अनूठे भक्तिमय वातावरण का अहसास होगा। नगर निगम की इस पहल से न केवल शहर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे, बल्कि बरेली की धार्मिक पहचान भी वैश्विक पटल पर और अधिक सुदृढ़ होगी। तैयारी की जा रही है कि जल्द ही धरातल पर काम शुरू कर आईवीआरआई से आदिनाथ चौक तक जाने वाले इस मार्ग को भगवान शिव की महिमा का साक्षी बना दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें