फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में बेटियां आगे तो मिले सुरक्षा और बराबरी का हक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा और कानून पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा नौ से बारह तक की छात्राओं ने महिला सुरक्षा और वर्तमान हालातों को उकेरते हुए निबंध लिखे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली कामिनी कश्यप ने महिलाओं की स्वतंत्रता को प्राथमिकता दी। लिखा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तो उनको सुरक्षा और आजादी मिलनी चाहिए। पांव की बेड़ियां तोड़नी होंगी।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पाने वाली ऐमन गुलनार खान ने आत्मरक्षा के गुर सीखने पर प्राथमिकता दी। लिखा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बने हैं, लेकिन उसके बावजूद आए दिन महिलाएं शोषण का शिकार हो रही हैं। इसके विरोध में महिलाओं को खुद खड़ा होना होगा। तृतीय स्थान पाने वाली शिवानी गुप्ता ने लिखा कि महिलाओं के प्रति समाज को अपनी सोच को बदलने की जरूरत है। सांत्वना पुरस्कार पाने वाली आस्था और छाया ने वर्तमान में होने वाली घटनाओं को उठाया। कहा कि दोषियों पर जब तक कठोर कार्रवाई नहीं होगी तब तक सुधार नहीं होने वाला। विजेताओं को अमर उजाला की तरफ से प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रतियोगिता में मंजू रानी, संगीता पाल, अर्चना राजपूत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


यह रहीं विजेता
प्रथम : कामिनी कश्यप कक्षा 11
द्वितीय : ऐमन गुलनार खान कक्षा 11
तृतीय : शिवानी गुप्ता कक्षा 11
सांत्वना पुरस्कार : आस्था गोस्वामी कक्षा 11 और छाया कक्षा 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें