फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए सात ब्लॉकों की ग्राम पंचायत से आवेदन शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
1188 ग्राम पंचायतों में से केवल 37 ने जताई पुरस्कार की चाह
विज्ञापन

बरेली। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के मामले में ग्राम पंचायतों की बात तो दूर ब्लॉक के अधिकारी भी सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं। सात ब्लॉक क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के आवेदन की संख्या शून्य ही है। इन ब्लॉकों में भदपुरा, भुता, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, क्यारा और शेरगढ़ हैं। जबकि, भोजीपुरा ब्लॉक इस मामले में सबसे बेहतर है। इस ब्लॉक की 13 ग्राम पंचायतों ने आवेदन ऑनलाइन किया है।
जिले में कुल 1188 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें अब तक कुल 37 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जिनमें ब्लॉक मीरगंज व आलमपुर जाफराबाद की छह-छह और नवाबगंज व बहेड़ी ब्लॉक की चार-चार ग्राम पंचायतें हैं। मझगवां ब्लॉक की दो और रामनगर व दमखोदा की एक-एक ग्राम पंचायत ने मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि आवेदन 15 अगस्त तक ही होने हैं। प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित होने वाली ग्राम पंचायत को 35 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि आवेदन के बाद जिला स्तरीय समिति ग्राम पंचायतों के दावे की जांच करेगी। चयनित होने ग्राम पंचायत को उसके खाते में निदेशक पंचायती राज सीधे पुरस्कार राशि भेजेंगे। यह पैसा विजेता ग्राम पंचायतों को 15 जनवरी तक मिल जाएगा।
विज्ञापन

-
100 अंक के हैं दो प्रश्न पत्र, 45 अंक जरूरी
डीपीआरओ ने बताया कि अगले साल पंचायत चुनाव भी हैं। इसलिए प्रधानों के लिए यह बेहतर मौका है। वह अपनी ग्राम पंचायत को पुरस्कृत करा सकते हैं। 2024-25 में विकास कार्यों के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार मिलेगा। इसके लिए उन्हीं का चयन होगा, जिन्होंने कुल 100 अंक में से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। ग्राम पंचायतों को अपने लॉगिन-आइईडी पासवर्ड से सीएम अवार्ड पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें