फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करोड़पति हैं आंवला से सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य, बैंकों का 44 लाख रुपये का है कर्ज

Wed, 17 Apr 2024 03:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में लोकसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को सपा, बसपा समेत अन्य पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। प्रत्याशी नामांकन के समय शपथ पत्र देकर अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया। 
विज्ञापन
समर्थकों के साथ सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंवला सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नीरज मौर्य ने दाखिल शपथ पत्र में हाथ में नकदी 5.25 लाख रुपये और पत्नी के पास 4.5 लाख रुपये बताए हैं। खुद का और पत्नी का पांच बैंकों में खाते होने की जानकारी दी है। शेयर, म्युचुअल फंड, बीमा पॉलिसी और एनएससी भी हैं। खुद के पास 3.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और पत्नी के पास 1.94 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। 

विज्ञापन


नीरज मौर्य के पास आवास, प्लॉट समेत 5.30 करोड़ और पत्नी के पास 88 लाख रुपये की अचल संपत्तियां हैं। नीरज पर बैंकों का 44.19 लाख रुपये कर्ज है। वर्ष 2018-19 में 6.56 लाख रुपये, 2022-23 में 10.53 लाख रुपये आयकर जमा किया है। 4.41 लाख आयकर जमा किया है। 2022-23 में 61.26 लाख रुपये की चल संपत्तियां हैं। 

विज्ञापन

बरेली के बसपा प्रत्याशी के पास हैं इतनी संपत्ति 
बरेली लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मास्टर छोटेलाल गंगवार के दाखिल शपथ पत्र के अनुसार उन्होंने वर्ष 2018-19 में 3.31 लाख और 2022-23 में 4.41 लाख रुपये आयकर जमा किया है। वह 2.30 लाख रुपये कर्ज में हैं।

थाना नवाबगंज में धारा 420 के तहत दर्ज मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। हाथ में नकदी 50 हजार रुपये व तीन बैंकों में खाते हैं। एक लग्जरी वाहन के स्वामी हैं। कुल 61.26 लाख रुपये की चल संपत्तियां हैं।  1.145 हेक्टेयर भूमि, आवासीय भवन समेत 1.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें